मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 सितंबर तक मप्र के इन जिलों में होगी मूसलधार बारिश, IMD ने दी चेतावनी 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Weather News: भारत से मानसून की वापसी होने वाली है और वापसी से पहले जमकर बादल बरस रहे हैं मध्य प्रदेश से भी मानसून की विदाई होने वाली है और विदाई से पहले राज्य में खूब बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। झमाझम होने वाली बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी।

 मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी-भारी सोने से परेशानियां बढ़ सकती है इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश के लोगों को एक बार फिर से झमाझम बारिश के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

 राज्य में एक नया सिस्टम बना है जिसकी वजह से राज्य में मूसलधार बारिश हो रही है। कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिणी राजस्थान में एक चक्रवर्ती सिस्टम बना हुआ है वही गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी एक चक्रवर्ती सिस्टम बना है।


 राज इन जिलों में होगी भारी बारिश


आज अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्योपुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, सीधी में मौसम विभाग में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

 इन जिलों में तूफानी हवा के साथ होगी बारिश


20 सितम्बर को नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भी तूफानी बारिश होने वाली है।

 बारिश से बढ़ने लगी है परेशानी 

 लगातार होने वाली बारिश से परेशानियां बढ़ने लगी है। नदी नालों में पानी भर गया है। मध्य प्रदेश की कई मुख्य नदियां उफान पर है। राज्य में बारिश जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है कि मध्य प्रदेश में सितम्बर के महीने में बारिश का कहर देखने को मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *