जावरा में हुई नकबजनी का खुलासा,चार कंजर गिरफ्तार,चोरी का सारा माल बरामद 

Saroj kanwar
5 Min Read

रतलाम,13 सितम्बर(इ खबर टुडे) ।  जिले के जावरा शहर की एक कालोनी में करीब एक माह पूर्व हुई नकबजनी की वारदात के मामले में पुलिस ने चार कंजर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का सारा माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए कंजर आरोपी आदतन अपराधी  है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है।   

पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरियादी महावीर जैन पिता महेन्द्र कुमार जैन उम्र 45 साल सुगन श्री कालोनी जावरा द्वारा दिनांक 29.08.2025 को शाम 19.30 से 22.10 बजे के बीच अज्ञात आरोपी द्वारा श्री प्रदिप चौधरी के फार्म हाऊस मे घुसकर फार्म हाऊस मे रखा एसी , फ्रिज , गीजर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध .क्र.468/2025 धारा 331(4) ,305  बी.एन.एस पंजीबध्द किया गया था ।

 चोरी नकबजनी की घटनाओ मे अज्ञात/ फरार आरोपीयो की पता तलाश कर माल मश्रुका बरामदगी के लिए  पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा निर्देश दिये गये।   निर्देशो के पालन मे अति.पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा व जावरा के  नगर पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी के साथ एक विशेष  टीम का गठन किया गया।  टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपीयो की हर पहलु पर पता तलाश की गयी एव मुखबिर सुचना तथा तकनिकि संसाधनो के आधार पर कंजर डेरा उखेङिया के चार कंजरो द्वारा घटना कारीत करना पाया जाने से चारो कंजरो को गिरफ्तार कर मामले मे चोरी गया माल मश्रुका बरामद करने मे एव घटना मे प्रयुक्त दो मोटर सायकल को जप्त करने टीम ने सफलता पायी है ।

गिरफ्तार आरोपी 

1- विष्णु पिता भुजिया सिसौदिया जाति कंजर उम्र 27 साल नि. उकेडिया
2- नरेश पिता नागर हाजा जाति कंजर उम्र 40 साल नि. उकेडिया
3- अम्बाराम पिता नागर हाडा जाति कंजर उम्र 24 साल नि. उकेडिया
4- विशाल पिता भुजिया कंजर उम्र 22 साल नि. उकेडिया

आपराधिक रिकार्ड 

नाम – विष्णु पिता भुजिया सिसौदिया जाति कंजर उम्र 27 साल नि. उकेडिया थाना औ. क्षैत्र जावरा जिला रतलाम 

1.थाना कालूखेडा अपराध क्र 91/2019 धारा 457,380 भादवि.

2.थाना औ. क्षैत्र जावरा अपराध क्रमांक 559/2022 धारा 323,294,506 भादवि. 

3.थाना औ. क्षैत्र जावरा अप क्र 468/2025 धारा 331(4) ,305  बी.एन.एस.

2.नरेश पिता नागर हाडा जाति कंजर उम्र 40 साल नि. उकेडिया थाना औ. क्षैत्र जावरा का अपराधिक रिकॉर्ड

1.थाना औ. क्षैत्र जावरा  अप क्र 321/2005 34 आब. एक्ट 

2.औ. क्षैत्र जावरा अप क्र 286/2006 धारा 382 भादवि.

3.थाना औ. क्षैत्र जावरा अप क्र 378/2011 379 भादवि. 

4.थाना औ. क्षैत्र जावरा अप क्र 317/2013 399,402 भादवि. व 25,27 आर्म्स एक्ट 

5.थाना  औ. क्षैत्र जावरा अप क्र 468/2025 331(4) ,305  बी.एन.एस.

जप्त मश्रुका 

 1.  एसी , फ्रिज किमती 60000/-
2.   घटना मे प्रयुक्त दो हिरो कम्पनी की मोटरसायकल 

सराहनीय भुमिका

 कंजर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा के  निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि. कुलदीप पटेल, उनि. शिवेन्द्र कुमार,  सउनि. रावजी डामर, सउनि. सी.एल. हाड़ा प्रआर.दिलीप शर्मा  प्रआर. हेमन्त लिंबोदिया, प्रआर  संजय आजंना , प्रआर कमल नावङे,  आर बालकृष्ण, म.आर.सुनिता, म.आर. कोशल्या धनगर , आर.हरदीप जाट, आर. दीपराज, आर.मनोज डाबी, आर.कमलेश डांगी, आर. गोविन्द पंवार, आर.अभीजित सिंह  , आर. हीरालाल डांगी ,  आर. अर्जुन प्रजापत , आर सतपालसिह आर शादाब सैनिक  दिलीपसिंह, सैनिक महेन्द्रसिंह, आदि का सराहनीय योगदान रहा। 
 इसके साथ ही थाना पिपलोदा के  उनि. रुपसिंह शक्तावत, आर. मनीष तावड़, सैनिक  लोकेन्द्रसिंह,थाना रिंगनोद के  सउनि. कमलेश सीनम,.थाना कालुखेङा के आर. मनोहर गायरी, आर. नितीन जोशी.थाना जावरा शहर के   सउनि. रविन्द पुरोहित आर. अभय चौहान,आर. नागेन्द्र सिंह, आर. प्रकाश मुजाल्दे, आर. पंकज .थाना बङावदा के  प्रआर. राजेश पानोला, आर. गोपाल और.सायबर सेल के  प्र आर मनमोहन शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया आदि का भी सराहनीय सहयोग रहा। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *