हिसार से जयपुर उड़ान आज से शुरू, मुख्यमंत्री नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

Saroj kanwar
2 Min Read

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिसार से जयपुर उड़ान का शुभारंभ करेंगे। सिएम हरियाणा  चंडीगढ़ से 5:35 पर वर्चुअल माध्यम से विमान को हरी झंडी दिखाएंगे। कल एडीसी जया श्रद्धा ने अतिरिक्त जिला नगरा युक्त के साथ एयरपोर्ट परिसर का दौरा कर कार्यक्रम के लिए तैयारी की समीक्षा की।

हिसार से जयपुर रूट पर हवाई सेवा का समय शाम 5:35 तय किया गया है । फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने में एक घंटा 5 मिनट का टाइम लगेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जल्द कोलकाता और जम्मू के लिए हिसार से हवाई सेवाएं शुरू होगी।

हिसार से जयपुर के लिए 1957 रुपए का किराया लगेगा। हर शुक्रवार को हिसार से जयपुर की फ्लाइट जाएगी। व सुबह जयपुर से हिसार आएगी। अब हिसार से जयपुर जाने के लिए बाया रोड 5 घंटे का समय लगता है अब लगभग एक घंटे में हिसार से जयपुर जा सकते हैं।


ये रहेंगे शेड्यूल 

दिल्ली से जयपुर 9:40 पर उड़ान 10:45 पर पहुंचने का समय।

जयपुर से हिसार 11:10 उड़ान 12 :10 पहुंचने का समय.


हिसार से अयोध्या 12:35 पर उड़ान 2:35 पर पहुंचने का समय। 

अयोध्या से हिसार 3:00 बजे उड़ान 5:00 पहुंचने का समय। 


हिसार से जयपुर 5:35 पर उड़ान 6:40 पर पहुंचने का समय। 

जयपुर से दिल्ली 7:10 पर उड़ान 8:15 पर पहुंचने का समय।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *