Gold Rate Hike: 3 साल में दोगुना महंगा हुआ सोना, 1.11 लाख पर पहुंचा भाव, निवेशकों को मिल रहा है अच्छा फायदा

Saroj kanwar
3 Min Read

Gold Price Update: सोने के भाव लगातार ऑल टाइम हाई स्तर छू रहे हैं। महज तीन साल में ही सोना दोगुना से ज्यादा महंगा हो गया है। सितंबर 2022 में सराफा बाजार में सोने का भाव 53,100 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अब यह बढ़कर 1 लाख 11 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

वहीं जेवराती सोना 1 लाख 1996 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सराफा व्यापारियों के अनुसार, यह तेजी रुकने वाली नहीं है क्योंकि आने वाले महीने में धनतेरस, दीपावली और फिर शादियों का सीजन शुरू होगा। ऐसे में मांग बढ़ेगी और सोना भी महंगा होगा।

चांदी के भाव भी दोगुने सितंबर 2022 में चांदी के भाव करीब 62,000 रुपए प्रति किलो थे। अब यह बढ़कर 1 लाख 27 हजार 350 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यानी तीन साल में चांदी भी लगभग दोगुनी महंगी हो गई है।

इसलिए तीन साल में आई इतनी तेजी

युवा सराफा व्यापारी सौरभ छाजेड़ बताते हैं कि सोने के महंगा होने की सबसे बड़ी वजह रूस-यूक्रेन युद्ध है। युद्ध छिड़ने के साथ ही सोने में तेजी शुरू हुई और लंबा खिंचने से इसमें लगातार बढ़ोतरी हुई। इस बीच ट्रंप का चुनावी प्लान और डॉलर के मुकाबले रुपए में ए में लगातार गिरावट ने भी भाव को ऊपर धकेला।

सोने में निवेश हमेशा सुरक्षित माना जाता है। यही वजह है कि निवेश बढ़ रहा है और आगे भी भाव में तेजी जारी रह सकती है। अणुशरणाम ट्रेडिंग कंपनी के सीएस श्रेयस संचेती ने बताया कि सोने को सुरक्षित निवेश समझा जा रहा है। वहीं चांदी की तेजी का कारण औद्योगिक डिमांड है, खासकर सोलर पैनल और ईवी में इसके बढ़ते इस्तेमाल की वजह से।

बदल गया बाजार का ट्रेंड

सोना महंगा होने से ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव आया है। अब बाजार में लाइट वेट ज्वैलरी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। हार, चूड़ी, टॉप्स और अंगूठियों जैसी ज्वैलरी में लोग हल्के वजन के डिजाइन ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इस साल ही 32 हजार महंगा हुआ सोना

साल की शुरुआत (1 जनवरी) को सोना 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मात्र नौ महीने में इसमें 32 हजार रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। भाव 1,11,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *