Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

Saroj kanwar
1 Min Read

Surya Grahan 2025 : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, 2025 की रात्रि 11 बजे शुरू होकर रात्रि 3:30 बजे तक को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या को लगेगा. 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

इसी के साथ भारत में इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा.  सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है.

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि में ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. भारत के अलावा दूसरे देशों में इसका असर देखने को मिलेगा. इस साल का ये आखिरी ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है.

ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि में होंगे और बुध ग्रह के साथ मिलकर बुद्धादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे. इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, अफ्रीका और हिंद महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा.

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, नेपाल, अफगानिस्तान समेत कई अन्य देशों में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *