Soybean Bhav : मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में सोयाबीन की आवक हुई शुरू, इस भाव बिकी सोयाबीन 

Saroj kanwar
2 Min Read

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में नई सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। नया सोयाबीन में नमी अधिक है। प्लांटों की सीमित खरीदी से भाव में खास उठाव नहीं है। जावरा मंडी में नया सोयाबीन 4651 रुपए क्विंटल बिका। इसके कारण किसानों को परेशानी आ रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि किसानों फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो।

जहां पर आते ही सोयाबीन की खरीद हो सके और किसानों को उनकी फसल का उचित रेट भी मिल सके। हालांकि फिलहाल सोयाबीन में कोई ज्यादा उठाव नहीं है। इसका मुख्य कारण सोया तेल के रेटों में स्थिरता बनी हुई है। खाद्य तेलों के दो सबसे बड़े बंदरगाहों कांडला और मुंद्रा के ट्रांसपोर्टरों ने 10 सितंबर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इससे खाद्य तेलों की आवजाही बाधित रहेगी।

ऐसे में सोयाबीन के साथ अन्य खाद्य तेलों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जब तक ट्रांसपोर्ट नहीं खुलती है तब तक सोयाबीन की डिमांड नहीं हो पाएगी। हड़ताल खुलते ही किसानों को उनकी सोयाबीन का उचित रेट मिल सकता है। 

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1385, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1240 से 1245, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1170 से 1175, मुंबई सोया रिफाइंड 1270 से 1275, मुंबई पाम तेल 1280, इंदौर पाम 1320, राजकोट तेलिया 2160, गुजरात लूज 1330, कपास्या तेल इंदौर 1280 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 7000 से 7100, रायडा 6600 से 6800, सोयाबीन 3900 से 4550 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 34०00 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4650, एवी एग्रो उज्जैन 4650, बैतूल ऑइल 4650, एम. एस नीमच 4700, विप्पी देवास 4580, रुचि मांगलिया 4५50, प्रकाश पीथमपुर 4665, लक्ष्मी देवास 4600 रुपए

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *