Success Story:  इस महिला IPS ने  डिप्टी CM को पहचानने से किया इनकार, वीडियो हुई वायरल 

Saroj kanwar
3 Min Read

IPS Anjana Krishna Success Story :  देश की सबसे कठिन परीक्षा है संघ लोक सेवा आयोग(UPSC). इस परीक्षा को पास करना बहुत मुश्किल होता है. इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है.

आज हम आपको एक ऐसी महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया. हम बात कर रहे है, आईपीएस अंजना कृष्णा(IPS Anjana Krishna)की.

अंजना का पूरा नाम अंजना कृष्णा वी.एस.है. अंजना का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ और वो मलयंकीजू की रहने वाली हैं. अंजना  के पिता बीजू एक छोटे-मोटे कपड़े के व्यापारी हैं और मां सीना कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करती हैं.

अंजना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट मैरीज सेंट्रल स्कूल पूजप्पुरा से की.  उसके बाद अंजना ने  HHMSPB NSS कॉलेज फॉर वुमेन नीरामंकरा, तिरुवनंतपुरम से BSc गणित में डिग्री हासिल की.

अंजना ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद UPSC की तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने मलयालम साहित्य को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना और अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा दी.

अंजना ने साल 2022-23 में UPSC की परीक्षा को पास करके ऑल इंडिया 355वीं रैंक हासिल की. उसके बाद उन्हें IPS कैडर मिला. इस समय अंजना महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में करमाला की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर तैनात हैं.

हाल ही में अंजना चर्चा का विषय बनी हुई है. ये मामला सोलापुर के माढा तालुका के कुर्डू गांव का है. जहां उन्हें अवैध मुरुम खनन की शिकायतें मिल रही थीं.

DSP अंजना कृष्णा कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचीं, तो वहां के स्थानीय ग्रामीणों और NCP कार्यकर्ता बाबा जगताप से उनकी बात हुई. उसके बाद जगताप ने सीधे डिप्टी सीएम अजित पवार को फोन मिला दिया.

जगताप ने फोन मिलाकर अंजना को थमा दिया. अजित पवार ने फोन पर खुद को DCM अजित पवार बताते हुए कार्रवाई रोकने को कहा लेकिन अंजना ने जवाब दिया कि मैं आपको नहीं जानती, कृपया अपने आधिकारिक नंबर से कॉल करें. ऐसे उनकी कई देर बात चली. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *