Haryana news : हरियाणा के इस जिले की किसान मंडी का करोड़ों की लागत से होगा विकास

Saroj kanwar
2 Min Read

हरियाणा में रेवाड़ी जिला सचिवालय के पास अनाज मंडी परिसर का कायाकल्प होगा । मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने जानकारी दी की 15 जून को नायब सिंह सैनी जब रेवाड़ी पहुंचे थे तब उन्होंने अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय को नया रूप देने के लिए घोषणा की थी।

अब हरियाणा सरकार ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा उन्होंने जानकारी दी की अनाज मंडी की 1500 मीटर लंबी व 7 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बनाने के लिए एक करोड़ 75 लाख रुपए की राशि जारी हुई है वही किसान भवन की मरम्मत के लिए 22 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

यह मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मार्केट कमेटी बिल्डिंग में चल रहे तीनों विभागों के कार्यालय किसान भवन में शिफ्ट होंगे।  सचिन ने जानकारी दी कि यह बिल्डिंग वर्ष 1981 में तैयार की गई थी और अब आज इसे बने ठीक 45 साल हो चुके हैं अब इसे पुराने भवन को तोड़कर 4 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से नई तीन मंजिली इमारत बनाई जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी की मार्केट कमेटी स्टाफ क्वार्टर भी जर्जर हालत में है जिन में कभी भी हादसा हो सकता है।  ऐसे में उनकी मरम्मत के लिए 22 लाख रुपए की राशि आवंटित की है । यह सभी कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *