हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पोर्टल से होगी अब प्लाट जमीन की खरीद -फरोख्त । हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अब केवल प्लॉट ही नहीं प्राइवेट प्रॉपर्टी भी बचेगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने प्राइवेट प्रॉपर्टी की बैच खरीद के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। देश भर में हरियाणा पहला ऐसा राज्य होगा जिसमें प्राइवेट प्रॉपर्टी की सेल परचेज के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एरिया में रेजिडेंशियल, कमर्शियल या इंस्टीट्यूशनल प्रॉपर्टी बेचने के इच्छुक लोग पोर्टल पर अब रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण)निर्धारित तिथि पर इन प्रॉपर्टी की ऑक्शन करेगा। अपनी प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने वाले को अब प्रॉपर्टी डीलर के पास बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें न हीं प्रॉपर्टी डीलर को किसी प्रकार का कमीशन देना होगा।
अब कोई भी व्यक्ति हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपने प्रॉपर्टी खरीद बेच सकता है।
पोर्टल पर इस प्रकार होगी प्रॉपर्टी की बिक्री
एचएसवीपी के अलॉटी पोर्टल पर प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए अलॉटी कॉर्नर के जरिये एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) देंगे। इस्टेट ऑफिस की तरफ से पीपीएम सिस्टम के ऑनलाइन सर्विस एप्लिकेशन के जरिये ईओआई की स्क्रूटनी की जाएगी। ये स्क्रूटनी चार दिन में पूरी की जाएगी। इस प्रोसेस में जूनियर इंजीनियर, एकाउंटेंट, असिस्टेंट, सुप्रीटेंडेंट/डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और इस्टेट अफसर इन्वॉल्व होंगे। हर ईआईआई को अलग एप्लिकेशन नंबर दिया जाएगा। पहले आए आवेदन ई-ऑक्शन में रखे जाएंगे। प्राधिकरण ने 31 दिसंबर, 2025 तक रजिस्ट्रेशन फीस और कमीशन में कुछ छूट देने की भी घोषणा की है।