तेज बारिश से राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट: अगले दिनों तक बरसेंगे बादल

Saroj kanwar
1 Min Read

Haryana Wheather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने  8, 9 और 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम बदलता रहेगा और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

आज यानी 6 सितंबर को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी और झज्जर में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

7 सितंबर को बारिश के लिए कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *