Rupee Vs Dollar: रुपए की कीमतें फिर हुई धड़ाम, देखिए डॉलर के मुकाबले कितने पहुंच गए हैं भारतीय करेंसी के दाम

Saroj kanwar
3 Min Read

Today Rupees Rate: भारतीय करेंसी रुपए में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। टैरिफ युद्ध के बीच इंडियन करेंसी के दाम (Indian Currency Rate Update)  90 रुपए प्रति डॉलर स्तर को छूने के करीब पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार आज भारतीय करेंसी पर विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने (Dollar Price) से विपरीत असर पड़ा है।

अमेरिकी डॉलर मजबूत होने के कारण रुपए में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 4 सितंबर बृहस्पतिवार को रुपए की कीमत (Rupees price update) डॉलर के मुकाबले 12 पैसे कम हो गई हैं। रुपया आज गिरावट के साथ टूटकर 88.14 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते रुपए की कीमतों (Rupees Rate Update) में देखने को मिली थोड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 88 रुपए प्रति डॉलर के स्तर से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil rate update) में गिरावट के कारण रुपए के दाम आज ज्यादा नहीं गिरे। एक तरफ डॉलर (Dollar) की कीमतों में जहां मजबूती देखने को मिली वहीं आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखने को मिली है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों की माने तो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के चलते रुपए में आज कम गिरावट हुई है। विदेशी मुद्रा कारोबारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट ने भारतीय मुद्रा में तेज गिरावट को विराम दिया है।

आज 4 सितंबर को सुबह विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 88.09 पर खुला और शाम होते होते यह 88.14 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपए की कीमतें (Today Rupee Rate) 88.02 रुपए प्रति डॉलर (Dollar Vs Rupees) पर बंद हुई थी, जो आज गुरुवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 88.14 आस्था प्रति डॉलर पर पहुंच गई हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *