प्याज की लेवाली में आया सुधार, जाने आज आलू, प्याज, लहसुन सब्जी मंडी भाव

Saroj kanwar
1 Min Read

प्याज और लहसुन की आवक थोड़ी कम रही, जिससे बाजार में हल्की हलचल देखी गई। हालांकि प्याज में लेवाली अच्छी रही। गोल्टी और छाटन प्याज के भाव 3 से 4 रुपए प्रति किलो तक रहे, हल्का गोल्टा 4.5 से 6 रुपए प्रति किलो बिका। सुपर गोल्टा की कीमत 6 से 8 रुपए प्रति किलो के बीच रही।\

एवरेज क्वालिटी प्याज 8 से 12 रुपए प्रति किलो तक बिका। सुपर प्याज की मांग में बढ़ोतरी हुई, जिसकी कीमत 13 से 14 रुपए प्रति किलो रही। एक्स्ट्रा सुपर प्याज के लॉट भी बिके, जिनका भाव 15 रुपए प्रति किलो रहा। लहसुन की आवक कम रहने से इसके भाव स्थिर बने रहे।

प्याज की 50 हजार, लहसुन की 8 हजार कट्टे और आलू की आवक 7 हजार कट्टे के आसपास रही। आलू चिप्स 1250 से 1300 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 6000 से 8000 मीडियम 4000 से 5000 बारीक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *