MP News: मप्र के इस जिले में जनजातीय समुदाय की हो गई चांदी, 18 विभागों की 25 से अधिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को आदि कर्मयोगी अभियान में शामिल किया गया है। इस अभियान से ग्राम स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुधवार से आदि कर्मयोगी अभियान के रेस्पॉन्सिव गवर्नेन्स प्रोग्राम-2025 के तहत ब्लॉक स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स का तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम (डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब) शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रभारी कलेक्टर काजल जावला व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी जेएस डामोर भी उपस्थित हुए।

प्रशिक्षण में राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त जिला स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा विकासखंड स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स को विभिन्न एक्टिविटी व रोल प्ले कर जनजातीय ग्रामों में शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के नजरिए से बारीकियों की जानकारी दी गई है। तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनजातीय समुदायों के विकास के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार किया जाएगा ताकि जनजातीय, गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका व सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों में उल्लेखनीय सुधार कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सके। 

विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षणार्थियों को बताया क्षमता निर्माण पहल

जागरूकता सृजन और सहयोगात्मक साझेदारियों के माध्यम से जनजातीय ग्रामों को आत्म निर्भर समतामूलक और सांस्कृतिक रूप से निहित विकास योजनाओं को साकार कर सशक्त बनाने की दिशा में काम करना है। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत इस प्रशिक्षण के बाद विकासखंड स्तर पर भी दो दिन का प्रशिक्षण होगा। विकासखंड स्तर पर संबंधित एसडीएम को ग्रुप का अध्यक्ष तथा सीईओ जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम स्तर पर सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कर्मयोगी अभियान के तहत चरणबद्ध समय-सीमा में सभी गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार कर 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्रामसभा में अनुमोदित कराया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *