Bank Job Vacancy 2025: IBPS ने ग्रुप ए और बी के ऑफिसर स्केल के पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, ये लोग कर सकते है आवेदन 

Saroj kanwar
3 Min Read

IBPS RRB Recruitment 2025 : अगर आप की बैंक में सरकारी नौकरी करने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए खास है.  अब बैंक में नौकरी करने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है.

हाल ही में IBPS ने कॉमन रिक्रूटमेट प्रोसेस (IBPS CRP RRB XIV) के माध्यम से ग्रुप ए ऑफिसर स्केल और ग्रुप बी (ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज) के कई पदों पर भर्तियां निकाली है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है. बता दें कि आईबीपीएस (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) की भर्ती के लिए आज यानी 1 सितंबर, 2025 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

सभी इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर, 2025 तक अपना आवेदन दे सकते है. इसके लिए सभी उम्मीदवार  IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर  अप्लाई कर सकते है. 

इस दिन होगी परीक्षा 

प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET): नवंबर 2025

प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2025

प्रीलिम्स रिजल्ट: दिसंबर या जनवरी 2026

मेन्स परीक्षा: फरवरी 2026

ग्रुप ए इंटरव्यू: जनवरी-फरवरी 2026

एलिजिबिलिटी और एज लिमिट

ऑफिसर स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास हॉर्टिकल्चर, वेटनरी साइंस, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड कोऑपरेशन, एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, मैनेजमेंट, लॉ, इकोनॉमिक्स की डिग्री वाले इसके लिए अप्लाई कर सकते है.

इसी के साथ उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. साथ ही 2 साल का अनुभव होना चाहिए. उम्मीदवार का उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. 

ऑफिसर स्केल II जनरल बैंकिंग ऑफिसर (मैनेजर): उम्मीदवारों के पास किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत नंबर पास होनी चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए. 

ऑफिसर स्केल II स्पेशलिस्ट ऑफिसर(मैनेजर): उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए.

इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए आईसीएआई से सर्टिफाइड एसोसिएट होना चाहिए. वहीं, लॉ ऑफिसर के पोस्ट के लिए 50 फीसदी नंबरों से एलएलबी किया होना चाहिए.

ऑफिसर स्केल III (सीनियर मैनेजर): उम्मीदवार के पास  हॉर्टिकल्चर, मैनेजमेंट, लॉ, वेटनरी साइंस, एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड कोऑपरेशन, फॉरेस्ट्री, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एनिमल हस्बैंडरी,  इकोनॉमिक्स या अकाउंटेंसी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

कम से कम 50 प्रतिशत के साथ ग्रेजुएट पास होना चाहिए. बैंक या किसी अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में 5 साल का अनुभव होना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *