Supreme Court Recruitment 2025 : अगर आपने ग्रेजुएशन की है और किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने कोर्ट मास्टर के पद पर भर्तियां निकाली है.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर अपना आवेदन दे सकते है. बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सभी इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक अपना आवेदन दे सकते है.
इसके लिए सभी उम्मीदवार Supreme Court ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपना आवेदन दे सकते है.
योग्यता और उम्र सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 5 साल का काम में अनुभव होना चाहिए. इसी के साथ उम्मीदवार के पास लॉ की डिग्री भी होनी चाहिए.
साथ ही कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए. उम्मीदवार की उम्र 30 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए.
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवार का सेलेक्शन शॉर्टहैंड टेस्ट, ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा, कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड टेस्ट कैंडिडेट्स को देना होगा. इसके अलावा लास्ट में इंटरव्यू राउंड होगा.
इन पदों पर होगी बहाली
अनारक्षित (Unreserved)-16
अनुसूचित जाति- 4
अनुसूचित जनजाति-2
ओबीसी-एनसीएल-8
कुल- 30
सैलरी
उम्मीदवार का चयन होने के बाद उन्हें लेवल-11 पे मैट्रिक्स के अनुसार 67700 रुपये सैलरी दी जाएगी. इसी के साथ कई भत्ते भी दिए जाएंगे.
ऐसे करें अप्लाई
इसके लिए सबसे पहले डायरेक्ट लिंक पर जाकर मांगी गई डिटेल्स को अच्छे से लिखकर रजिस्ट्रेशन फीस के साथ फॉर्म को सबमिट कर दें.
सामान्य वर्ग – 1500 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग/एक्स सर्विसमैन/स्वतंत्रता सेनानी- 750 रुपये फीस