मप्र के इस जिले में लगेगा राज्य का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, 300 करोड़ रुपए का होगा निवेश, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मप्र अब स्वच्छ ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल की दिशा में आगे बढ़ेगा। मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मप्र के पहले इलेक्ट्रोलाइज्जर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (हाइड्रोजन फ्यूल) प्लांट का भूमिपूजन किया। इस प्लांट में 300 करोड़ का निवेश होगा। लगभग 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। साल 2028 तक 500 मेगावाट उत्पादन करने का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना जिले में लगाई जा रहा इलेक्ट्रोलाइज्जर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (हाइड्रोजन फ्यूल) प्लांट युवक रोजगार तो देगा ही देगा साथ ही साथ आर्थिक रूप से भी प्रदेश को मजबूती मिलेगी। 

फुटवियर एंड एक्सेसरीज क्लस्टर कंपनी देगी 1200 से अधिक लोगों को रोजगार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुरैना, जो कभी बीहड़ों के कारण जाना जाता था, आज विकास और प्रगति की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सीतापुर में फुटवियर एंड एक्सेसरीज क्लस्टर में लगभग 300 करोड़ रुपए का निवेश और 1200 से अधिक लोगों को
रोजगार मिलने की संभावना है। 

मालनपुर में एलेक्जर इंडस्ट्रीज ने किया 1500 करोड़ रुपए का निवेश

मुरैना जिले के मालनपुर में एलेक्जर इंडस्ट्रीज ने 1500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। गौतम सोलर प्रालि 4 हजार करोड़ रुपए के निवेश से सोलर सेल निर्माण इकाई स्थापित कर रही है। आयोजन में 105 करोड़ के निवेश वाली इकाइयों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी हुआ। आने वाले दिनों में मुरैना जिले में हजारों युवाओं को इन कंपनियों द्वारा रोजगार प्रदान किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *