MP के युवाओं की हो गई मौज, मोहन यादव सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत करेगी 10 लाख तक की मदद 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में युवाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने हेतु मोहन यादव सरकार बड़ी सौगात दे रही है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए लाखों रुपए की मदद दे रही है। अगर आप भी अपना कारोबार शुरू करने का सोच रहे हैं, तो मप्र सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। योजना का संचालन (MSME) विभाग करता है। प्रदेशभर में अब तक एक लाख से अधिक युवा इसके जरिये अपना रोजगार स्थापित कर चुके हैं।

क्या है फायदा ?

एमएसएमई विभाग 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक की फंडिंग उपलब्ध करा सकता है। यह राशि लोन के रूप में सरकार अपनी गारंटी पर उपलब्ध कराती है। ब्याज पर 30% सब्सिडी सरकार देती है, जो 2 लाख रुपए तक होती है। ट्रेनिंग दिलाने में भी एमएसएमई विभाग मदद कर सकता है। कर्ज चुकाने के लिए 7 साल का समय मिलता है।

योजना की पात्रता

यदि आपकी उम्र 45 वर्ष से कम है, तभी आप योजना का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, आय की कोई सीमा इस योजना में नहीं है, लेकिन आयकरदाता नहीं होना चाहिए। वेबसाइट https://www.myscheme. gov.in से जानकारी ले सकते हैं। एमपीऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ एमपीऑनलाइन से भी आवेदन किया जा सकता है।

यहां विजिट करें

मोहन यादव सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए आप निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क का पता जानने के लिए https://www.mponline.gov.in/Portal/UserInterface/KIOSK/AuthKIOSKList.aspx पर विजिट करें। इस वेबसाइट पर आपको निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क की पूरी जानकारी मिलेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *