IAS Abhishek Sharma Success Story : संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) सिविल सर्विस की परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. UPSC की परीक्षा को पास करना नामुकिन है.
बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS, IPS अधिकारी बनते है. देश के हर युवा का सपना होता है कि वे IAS अधिकारी बनें. लेकिन इस पद को हासिल करना बहुत कठिन होता है.
आज हम आपको एक ऐसे अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया. हम बात कर रहे है IAS अभिषेक शर्मा(IAS Abhishek Sharma)की.
अभिषेक मध्य प्रदेश के रहने वाले है. इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के एक नवोदय विद्यालय से की. अभिषेक के पिता अशोक शर्मा नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक है.
स्कूली पढ़ाई के बाद अभिषेक ने साल 2022 में भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) इंजीनियरिंग डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद अभिषेक ने डेलॉइट नाम की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की.
कंपनी में नौकरी करने के साथ अभिषेक ने सिविल सर्विस की तैयारी करनी शुरू कर दी. अभिषेक ने दो बार UPSC की परीक्षा दी, लेकिन वे उसमें असफल रहे.
उसके बाद अभिषेक ने ओर कड़ी मेहनत करने तीसरी बार UPSC की परीक्षा दी और साल 2024 में ऑल इंडिया 38वीं रैंक हासिल की. उसके बाद अभिषेक को IAS कैडर मिला. अभिषेक ने वैकल्पिक विषय फिजिक्स था, जिसमें उनकी पकड़ मजबूत थी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने यूपीएससी 2024 के 1009 चयनित उम्मीदवारों में से 875 को सेवाएं आवंटित कर दी हैं. इसमें विभाग ने बताया कि सामान्य वर्ग के टॉप 100 में 80वीं रैंक तक के सफल उम्माीदवारों को IAS सेवा दी जाएगी.