मप्र के इन जिलों में 5 सितम्बर तक होगी मूसलधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Saroj kanwar
2 Min Read

MP weather news:  मानसून सक्रिय होने के बाद मध्य प्रदेश में जल तांडव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में मूसलधार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 48 घंटे के बाद मध्य प्रदेश में एक और लो प्रेशर एरिया बनेगा जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिलेगी।

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। झमाझम होने वाली बारिश एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। बीते शनिवार को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई जिसकी वजह से जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया।

 31 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश 

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 31 अगस्त को मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट अति भारी बारिश होगी।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में मौसम वैज्ञानिको ने येलो अलर्ट जारी किया है।

2 सितम्बर को इन जिलों में होगी बारिश

2 सितम्बर को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़,छतरपुर, दमोह, सतना, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

3 सितम्बर इन जिलों में होगी भारी बारिश

3 सितम्बर को गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में भी हल्की बारिश हो सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *