विदेश में पढ़ने के लिए एमपी सरकार देगी 35 लाख रुपए की सालाना मदद, जानें कैसे उठाए इस योजना का लाभ

Saroj kanwar
3 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य सरकार हर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

मध्य प्रदेश सरकार ने विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना-2025 के तहत अनारक्षित वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार विदेशी विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देगी। योजना की पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

योजना की मुख्य विशेषताएं


1. आर्थिक सहायता  – सरकार प्रति वर्ष 40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 35 लाख रुपये) तक की मदद करेगी।इसके अलावा, 2,000 डॉलर किताबें, उपकरण और रिसर्च कार्यों के लिए प्रदान किए जाएंगे।

2. पात्रता :आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए। स्नातक परीक्षा में कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आवेदक की पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।स्नातकोत्तर के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष।पएचडी के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष।आवेदक को विदेशी विश्वविद्यालय से एडमिशन का प्रस्ताव प्राप्त होना चाहिए।परिवार के केवल एक सदस्य को ही एक बार छात्रवृत्ति दी जाएगी।

3. समयसीमा और अवसर:योजना हर साल दो बार दी जाती है।जनवरी-जून सत्र के लिए 10 छात्रवृत्तियां। जुलाई-दिसंबर सत्र के लिए 10 छात्रवृत्तियां।चयनित छात्रों को अधिकतम 2 वर्षों तक यह सहायता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया


अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2025।
कहां जमा करें: आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, तृतीय तल, सतपुड़ा भवन, भोपाल।

कैसे करें आवेदन:आवेदन स्वयं, किसी प्रतिनिधि या डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

अब तक का प्रदर्शन
 

यह योजना 2018-19 से लागू है। अब तक 24 छात्रों को इसका लाभ मिल चुका है।हालांकि, योजना की जानकारी की कमी के कारण हर साल केवल 2-3 विद्यार्थी ही इसका लाभ उठा पाए हैं।

लाभ और प्रभाव


 इस सहायता से छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी। बेहतर शिक्षा के साथ ही रिसर्च और करियर के नए अवसर मिलेंगे।


मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है। अगर आप पात्र हैं, तो समय पर आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *