बारिश से पहले ध्यान दें: जानें कितने समय तक रहेगा खराब मौसम

Saroj kanwar
2 Min Read

Haryana Wheather Update: हरियाणा में मौसम की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों — यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल — में बारिश का अलर्ट दिया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बीती रात फरीदाबाद में गौछी ड्रेन में एक कार गिरने की घटना घटी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। अगस्त के 28 तारीख तक औसतन 341 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में अब तक 423 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।

आज प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई गई है।

रविवार को 16 जिलों — पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल — में यलो अलर्ट रहेगा। इनमें से सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को भी 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *