ट्रंप के द्वारा लगाया गया टैरिफ का असर घरेलू बाजार पर, सोने और चांदी की चमक बढ़ी, देखें आज 18, 22, 24 कैरेट सोने का रेट

Saroj kanwar
2 Min Read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है।  भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। वहीं, चांदी ने भी मजबूती दिखाई है और इसकी कीमत लंबे समय से एक लाख प्रति किलो के ऊपर बनी हुई है।

 पिछले 20 वर्षों के आंकड़े देखें तो निवेशकों के लिए सोना-चांदी फायदे का सौदा साबित हुए हैं। इस दौरान सोने की कीमतों में 668.84 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3375 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3820 सेंट रही। सोना ऊपर में 3394 नीचे में 3373 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3869 नीचे में 3808 सेंट रहा।

 स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 102750 एक दिन पूर्व 102550 आरटीजीएस 103900 सोना 22 कैरेट 94700 

चांदी चौरसा 117900 एक दिन पूर्व 117600 आरटीजीएस में 118700 

चांदी टंच 118000 रुपए। 

उज्जैन सोना 24 कैरेट 103100 सोना 22 कैरेट 94500 चांदी 1,18,500 रुपए। 

रतलाम | सोना 102950 जेवरात 94302 चांदी 117750 रुपए।

आज 14, 18, 22, 23 ,24 कैरेट सोने का रेट

24 कैरेट सोना 100885, 23 कैरेट सोना 100480, 22 कैरेट सोना 92410, 18 कैरेट सोना 75663 रुपए, तो वही 14 कैरेट सोना 59017 रुपए पर ट्रेंड कर रहा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *