GST में बदलाव: अब इन रोजमर्रा की चीजों पर नहीं देना होगा टैक्स

Saroj kanwar
2 Min Read

GST Rate Cut: 3 से 4 सितंबर के बीच जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में टैक्स ढांचे में बड़े सुधारों पर चर्चा की जाएगी। अनुमान है कि जीएसटी स्लैब की मौजूदा संख्या घटाकर सिर्फ दो कर दी जाएगी। अभी टैक्स चार श्रेणियों में बंटा है, लेकिन बदलाव के बाद केवल 5% और 12% के दो स्लैब रह जाएंगे।

इस फैसले का सीधा असर रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली चीजों पर पड़ेगा। कई आवश्यक वस्तुएं ऐसी होंगी जिन पर टैक्स बिल्कुल खत्म किया जा सकता है या फिर सिर्फ 5% ही लगेगा। इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा और कई सामान सस्ते हो जाएंगे।

खाद्य वस्तुओं में पनीर, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती और रोटी जैसी चीजों पर टैक्स पूरी तरह हटाया जा सकता है। इसी तरह स्टेशनरी, कुछ दवाइयां और मेडिकल उपकरण भी टैक्स फ्री किए जा सकते हैं या फिर इन पर सिर्फ 5% टैक्स लगाया जाएगा।

नए बदलावों के तहत जिन वस्तुओं पर अभी 12% टैक्स लगता है, उनमें से अधिकतर को 5% श्रेणी में लाया जा सकता है। वहीं 28% टैक्स वाले सामान 18% पर आ जाएंगे, जिससे करीब 10% तक की राहत मिल सकती है। हालांकि विलासिता से जुड़ी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स 40% तक रखा जाएगा।

तेल, सोना और हीरे जैसी वस्तुओं पर मौजूदा टैक्स ढांचा ही जारी रहेगा। अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर प्रस्ताव लागू होते हैं तो आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *