सोयाबीन के तेल में गिरावट , जाने आज मूंगफली, सोयाबीन तेल का रेट

Saroj kanwar
2 Min Read

आज सोयाबीन के तेल का रेट ₹1 कम हो गया है। अब सोयाबीन तेल 135 रुपए किलो मिलेगा। परंतु भाव अधिक कम होने की स्थिति का अभी तक पता नहीं चल सका है।

सोयाबीन तेल 100% बिक्री होने से तेजी मंदी का प्रभाव बंनता रहता है।

खाद्य तेल व्यापारियों के अनुसार इस महीने तक भाव गिरने की स्थिति बनी रह सकती है ।सोयाबीन की नई फसल आने पर सोयाबीन तेल में गिरावट होगी ।रिटेल में सोयाबीन वामा और स्वादिष्ट पैकिंग 1 लीटर 900 ग्राम ₹130 में बेची जा रही है।

मूंगफली का तेल दमानी 1 लीटर 900 ग्राम 155 रुपए में बेचा जा रहा है। थोक बाजार दौलतगंज सोयाबीन तेल 15 किलो ₹2100, सोयाबीन तेल 13 किलो 1860 रुपए, और वही मूंगफली का तेल 2330 रुपए प्रति टिन के भाव बिक रहा है।

इस समय खाद्य तेल के भाव स्थिर नहीं बन रहे हैं। सुबह भाव कुछ होते हैं शाम को भाव कुछ होते हैं एकरूपता समाप्त हो चुकी है। देश में 40% तेल उत्पादन होता है जबकि 60% पाम तेल मलेशिया और अन्य देश से लाया जाता है। अगर बाहर से पाम तेल आना बंद हो जाए तो देश में तेल की भारी कमी आ सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *