AIIMS Recruitment 2025: AIIMS के 116 फैकल्टी पदों पर होगी बहाली, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Saroj kanwar
2 Min Read

AIIMS Recruitment Vacancy 2025 : अगर आप भी मेडिकल लाइन में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है, तो अब आपका ये सपना जल्द पूरा होने वाला है. हाल ही में देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पतालों और कॉलेजों में से एक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS), नागपुर  ने फैकल्टी के 116 अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती निकाली है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है. इसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त, 2025 से शुरू होगी और सभी इच्छुक उम्मीदवार 29 सितंबर, 2025 तक अपना आवेदन दे सकते है. 

इन 116 पदों पर होगी बहाली 

प्रोफेसर – 10 पद 

एडिशनल प्रोफेसर – 09 पद 

एसोसिएट प्रोफेसर – 15 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर – 82 पद 

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 58 साल तक होनी चाहिए. साथ ही आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

SC/ST – 5 साल 

OBC – 3 साल

PWD(OPH) – 05 साल

सरकारी कर्मचारी/पूर्व कर्मचारी – 05 साल 

आवेदन शुल्क

जनरल/OBC/EWS – 2000 रुपए

SC/ST – 500 रुपए

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. बाकी की जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. 

इतनी होगी सैलरी 

प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपए प्रति महीने

एडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपए प्रति महीने

एसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपए प्रति महीने

असिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपए प्रति महीने

ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाएं और वैकेंसी ऑप्शन पर क्लिक करें. 

–  उसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.

– उसके बाद फॉर्म में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

– उसके बाद फॉर्म को सबमिट करें दें और फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *