भारत के किस राज्य का मुख्यमंत्री दूसरों के मुकाबले है अमीर, और किस पर कितने हैं आपराधिक मामले

Saroj kanwar
4 Min Read

अगर हम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बात करें तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जम्मू कश्मीर के सिएम अमर अब्दुल्ला, बिहार के सीएम नीतीश कुमार से अमीर हैं। वहीं हिमाचल के सिएम सुखविंदर सिंह सुक्कू हरियाणा के सिएम सैनी और पंजाब के सिएम मान दोनों से अधिक अमीर है।

हाल ही में मिले विवरण के अनुसार एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स और नेशनल इलेक्शन वॉच की तरफ से देश के सभी राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 30 मुख्यमंत्री की संपत्तियां ,व्यवसाय ,योग्यता सहित आपराधिक मामलों का विवरण जारी कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले नंबर पर है। उनके पास सिर्फ 15.38 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।  दूसरे नंबर पर 55.24 लाख रुपए अधिक संपत्ति वाले जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 1.18 करोड रुपए की समिति के साथ तीसरी स्थान पर हैं।

दिल्ली के सिएम रेखा गुप्ता के पास सिएम नायब सेनी के बराबर 5 करोड़ की संपत्ति है।
दिल्ली के सिएम रेखा गुप्ता का पैतृक गांव हरियाणा के जुलाना स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ है सिएम रेखा गुप्ता प्रोफेशनल एडवोकेट है और उन्होंने ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। इसी तरह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की समिति एक करोड रुपए है और वह ग्रेजुएट है 

सीएम योगी के आये का साधन एक जनप्रतिनिधि पूर्व सांसद और विधायक के रूप में वेतन और भत्ते मिलते हैं।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है । रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। पंजाब के सिएम मान के खिलाफ चंडीगढ़ में एक मामला और सुखविंदर सिंह सुक्कू के खिलाफ हिमाचल में चार मामले दर्ज, मुख्यमंत्री सैनी के पास 5 करोड रुपए की संपत्ति है ,सिएम सैनी ग्रेजुएट प्रोफेशनल है और उनका क्रेशर स्टोन का काम है।

इसी प्रकार पंजाब के मुख्यमंत्री मान के पास एक करोड रुपए की संपत्ति है और वह 12वीं पास है सिएम मान का व्यवसाय राजनीति है । हिमाचल के पोस्ट ग्रेजुएट सिएम सुक्खू के पास 7 करोड़ की संपत्ति है सुक्खू ने अपने व्यवसाय में पेंशन भोगी, निजी ठेकेदार , स्व- नियोजित और पार्टी नेता दर्शाया है।

मिली रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक संपत्ति में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू है। उनके पास 935 करोड़ से भी अधिक संपत्ति है। 


अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड रुपए से अधिक समिति के साथ दूसरे व कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 51 करोड़ से अधिक संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार देश के मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति 1630 करोड रुपए हैं वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की संपत्ति 42 करोड रुपए की है यह संपत्ति के मामले में देश में पांचवें नंबर पर हैं आमिर मुख्यमंत्री की सूची में मोहन यादव का नाम पांचवें नंबर पर है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *