SBI PO Prelims Result 2025: इस दिन जारी होगा PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड 

Saroj kanwar
2 Min Read

SBI PO Prelims Result 2025 : हर युवा का सपना होता है कि वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करें. अब आपका ये सपना जल्द पूरा हो जाएगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीओ के  541 पदों पर भर्तियां निकाली है. जिसके लिए पीओ प्रीलिम्स परीक्षा करवाई गई थी.

अगर आपने पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा दी है जो इस खबर को ध्यान पढ़ें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीओ प्रीलिम्स के तहत 203 पद सामान्य वर्ग, 135 ओबीसी, 37 पद एससी और 75 पद एसटी वर्ग पर बहाली की जाएगी.

बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त 2025 से पहले जारी हो सकता है.  ऐसे करें चेक…

ऐसे करें SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट चेक

– सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट- http://sbi.co.in/ पर जाना होगा.

– होमपेज पर SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट का लिंक शो होगा उस पर क्लिक करना होगा.

– उसके बाद सभी जानकारियां जो मांगी जाए उसे प्रदान करें.

– सभी जानकारी को भर देने के बाद रिजल्ट देख सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे.

अगर आप इस परीक्षा में पास हो जाते है तो आपको मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. ये दूसरी परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी. रिजल्ट आने के बाद अगस्त या सितंबर में ही मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट से मिल जाएगा. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *