Haryana news : हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को सैनी सरकार ने दी खुशखबरी, इतने दिनों तक बढ़ाई सेवा

Saroj kanwar
2 Min Read

हरियाणा में HKRNL आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत कई विभागों और बोर्ड निगमों में लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवाएं हरियाणा सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

इससे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड कर्मचारियों की सेवाएं 1 से 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाई गई थी। 5 साल से अधिक समय से सेवारत लगभग 120000 अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी प्रदेश सरकार पहले ही 58 साल की सेवानिवृत्ति आयु तक  सुरक्षित कर चुकी है।

2024 की 15 अगस्त तक 5 साल की पूर्णकालिक सेवाएं पूरा करने वाले सविदा कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी।

इन कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों के बराबर बेसिक वेतन दिया जाएगा। 5 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को न्यूनतम पे स्केल से पांच प्रतिशत अधिक वेतन दिया जाएगा।


8 साल पहले लगे कर्मचारियों को न्यूनतम पे स्केल से 10% और इससे अधिक की नौकरी पर 15% अधिक वेतन दिया जाएगा।

प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी, इसके साथ ही सालाना वेतन वृद्धि डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और मेटरनिटी एक्ट के तहत मिलने वाली सभी सुविधा मिलेगी। इन सुविधाओं के अलावा भी पीएम जन आरोग्य योजना चिरायु एक्सटेंशन योजना के तहत कर्मचारियों के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *