खाटू श्याम जाने वाली यात्रियों के लिए खुशखबरी,खाटू श्याम जाने के लिए रेवाड़ी रिंगस जयपुर भिवानी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा

Saroj kanwar
2 Min Read

रेलवे द्वारा खाटूश्यामजी(Khatu Shyam Ji) जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी (Rewari rings revadi)और जयपुर-भिवानी-जयपुर(Jaipur Bhiwani Jaipur) डेमू का संचालन किया जा रहा है। सीपीआरओ शशि किरण (CPR o Shashi Kiran)ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल(revadi rings express special) 23,24 अगस्त को (2 ट्रिप), ट्रेन नंबर 09634 रींगस-रेवाड़ी(rings revari) डेमू 24,25 अगस्त को (2) ट्रिप) संचालित होगी।

उधर ट्रेन नंबर 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल(Jaipur Bhiwani express special) 23,24 अगस्त को (2 ट्रिप) जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल(Bhiwani Jaipur express special) 23,24 अगस्त को (2 ट्रिप) भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर देर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

पूजा सुपरफास्ट 3 घंटे, बॉम्बे ट्रेन 1 घंटे लेट

सवाईमाधोपुर(Sawai Madhopur) में तेज बारिश की वजह से ट्रैक पर पानी भर जाने की वजह से दिल्ली-जयपुर (Delhi – Jaipurऔर दिल्ली-कोटा(Delhi -Kota) वाया सवाईमाधोपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

पीआरओ विनोद बेनीवाल ने बताया कि ट्रेन नंबर 12413 अजमेर-जम्मूतवी गलताधाम सुपरफास्ट शुक्रवार को अजमेर से 3 घंटे की देरी से शाम 5:10 बजे रवाना हुई। वहीं ट्रेन नंबर 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल बॉम्बे सुपरफास्ट (Jaipur Mumbai central Bombay superfast) जयपुर से 1 घंटे लेट दोपहर 3 बजे रवाना हुई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *