Rajasthan: राजस्थान में हुआ रिश्तो का कत्ल, नौकरी का दबाव बनाने पर युवक ने अपनी पत्नी और बड़े भाई को काट डाला

Saroj kanwar
2 Min Read

Ra

jasthan: राजस्थान में रिश्तों का कत्ल हो गया है। राज्य के बिल्ली खेड़ा गांव में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और वह अपने भतीजे को भी काटने की फिराक में था।

सबसे बड़ी बात है कि उसे समय पत्नी भाई भतीजा और पूरा परिवार चैन की नींद सो रहा था लेकिन शख्श के दिमाग में गहरी साजिश चल रही थी। वह कई दिनों से अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ उसके बेटे को खत्म करने का प्लान बना रहा था।

पहले पत्नी फिर भाई की हत्या

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है। आरोपी प्रेमचंद ने सबसे पहले पत्नी सविता को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपने ही बेटे संतोष पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया लेकिन संतोष ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। प्रेमचंद भी उसके पीछे निकला। इसी दौरान अपने ही घर से करीब 500 मीटर की दूरी स्थित अपने बड़े भाई मूलचंद के घर भी जा पहुंचा और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मूलचंद के बेटे मनोज पर भी आरोपी चाचा ने कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई की हत्या के बाद भी आरोपी नहीं रुका। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी फिर अपने बेटे की तलाश में निकल गया। गांव वालों को जब इस खौफनाक हरकत का पता चला तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा किया और पकडकऱ पुलिस को सौंप दिया।

बेरोजगार था आरोपी, पत्नी व भाई बनाते काम का दबाव

हत्या के पीछे की वजह प्रारंभिक जांच में कारण सामने आया है कि आरोपी प्रेमचंद के अनुसार वह बेरोजगार था। उसकी पत्नी और बड़ा भाई उस पर काम करने के लिए दबाव डालते और परेशान करते थे। इसी नाराजग़ी में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *