Indian Railway : ट्रेन की सफर में ले जा घी तो इन नियमों का रखें ध्यान, वरना लग जाएगा जुर्माना 

Saroj kanwar
2 Min Read

Indian Railway : ट्रेन सुविधाजनक साधन है। दूरी लंबी हो या पास की लोग ट्रेन से ही सफर तय करना पसंद करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना बेहद की फायदेमंद और आरामदायक होता है। इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए कई नियम बनाए हैं जिसका पालन करना हर यात्री के लिए जरूरी है। हमारे देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं।

सफर के दौरान लोग लगेज भी साथ ले जाते हैं।लगेज को लेकर रेलवे ने कई सख्त नियम बनाए हैं जिसका पालन करना अति महत्वपूर्ण है वरना आपको जेल की सजा हो सकती है। जानते हैं रेलवे ने घी से जुड़ा क्या नियम बनाया है।


 ट्रेन में ले जा सकते हैं घी?


 आपको बता दे की ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर जाना सख्त मना है। रेलवे ने ट्रेन में घी ले जाने को लेकर भी एक नया नियम बनाया है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।


 इंडियन रेलवे के अनुसार अगर आप ट्रेन में घी लेकर सफर कर रहे हैं तो उसका वजन 20 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। यह भी अच्छी तरह से पैक होना चाहिए। ध्यान रखें कि आपका घी ले जाने के वजह से किसी अन्य को परेशानी ना हो क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि घी गिर जाता है और साथ के यात्रियों को परेशानी होती है।

अधिक घी लें जाएंगे तो हो सकती है कार्रवाई 


 आप अगर 20 किलो से अधिक घी अपने साथ ले जाते हैं तो आपके ऊपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। आपको सफर के दौरान रेलवे के नियमों का पालन हर हाल में करना होगा।


 ट्रेन में इन चीजों को ले जाना भी है मना 

 इंडियन रेलवे ने ट्रेन में विस्फोटक पदार्थ या ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक लगाई है।आप अगर विस्फोटक चीज लेकर जाते हैं तो आपको जेल हो सकती है। ऐसी चीजों से  यात्रियों के जान को खतरा हो सकता है इसलिए इस पर रोक लगाई गई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *