TVS मैजिक लेकर 800 किलोमीटर के धार्मिक यात्रा पर निकली नीमच की बुजुर्ग महिला, लोगों ने किया हौसले को सलाम

Saroj kanwar
2 Min Read

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मंशा इलाके की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला सोहन बाई आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उनके उम्र 70 साल की है लेकिन उनका हौसला बुलंदी पर है।

बुजुर्ग महिला अपनी टीवीएस मैजिक गाड़ी से करीब 800 किलोमीटर दूर राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘रामदेवरा स्थान’ के लिए निकली हैं।

यात्रा के दौरान बुजुर्ग महिला सोहन बाई ने बताया कि, यात्रा करते हुए उन्हें न तो पेट्रोल की चिंता है और न ही खाने-पीने की। वो बिना किसी व्यवस्था के इस यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है बाबा रामदेवरा उनकी हर तरह से मदद करेंगे और उनके रास्ते में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे।

 इस बुजुर्ग महिला की वीडियो देखकर कोई हैरान है और लोग उनके हिम्मत को भी सलाम कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि दिल में आस्था हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।

इस अनोखे विश्वास और हिम्मत के साथ सोहन बाई का सफर लोगों को खासा प्रेरित कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी श्रद्धा और साहस की सराहना कर रहे हैं।

हर साल करती हैं यात्रा

सोहन बाई लंबे समय से मनासा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालीनेर गांव में रहकर दूध बेचने का काम करके अपना जीवन यापन करती हैं। वो हर साल आस्था और विश्वास का उदाहरण पेश करते हुए अपने दो पहिया वाहन से बाबा रामदेवरा दर्शन के लिए निकलती हैं

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *