CBSE नें जारी किया ये सख्त नियम, अब नियम तोड़ने वाले स्टूडेंट नहीं दे पाएंगे एग्जाम

Saroj kanwar
2 Min Read

CBSE Rule for Students: सीबीएसई ने छात्रों के लिए सख्त नियम जारी किए हैं। देश के सभी स्कूलों में इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। अब स्कूल बंक मारने वाले छात्रों की परेशानी बढ़ सकती है। कोई भी छात्र अगर 25 परसेंट हाजिरी में छूट जाता है तो उसे प्रमाण पत्र देना होगा। 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है।

75 प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य

 जारी हुए नए नियम के अनुसार अब छात्रों को 75% अनिवार्य अटेंडेंस लगाना होगा अगर कोई स्टूडेंट 25% अटेंडेंस में छूट जाता है तो उसे प्रमाण पत्र देना होगा। अगर छात्र बीमार है तो उसे प्रमाण पत्र देना होगा और कोई अन्य कारण है तो अभिभावकों को स्कूल को इसके बारे में सभी जानकारी देनी होगी।

 कोई भी छात्र स्कूल बंद करता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी चाहे वह दसवीं और बारहवीं का छात्र ही क्यों नहीं। सीबीएसई ने इसको लेकर सख्त नियम जारी किया है जिसे तोड़ने का हक किसी भी स्टूडेंट को नहीं है।


ये करना होगा
-1-बच्चा स्कूल नहीं गया तो पैरेन्ट्स को स्कूल से बात करनी होगी। इसके बिना छुट्टी मान्य नहीं की जाएगी।

-2-मेडिकल इमरजेंसी के मामले में, छुट्टी से वापस आने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स को वैध मेडिकल डॉक्यूमेंट्स के साथ लीव एप्लिकेशन जमा करना होगा।

-3-स्कूलों को अटेंडेंस रजिस्टर हर रोज अपडेट करना होगा। इस पर क्लास टीचर और संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर होने चाहिएं।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति का रेकॉर्ड चेक करने के लिए कभी भी प्रदेश के किसी भी स्कूल में सरप्राइज इंस्पेक्शन कर सकता है। रिकॉर्ड सही न मिलने पर स्कूल पर जुर्माना और स्टूडेंट को एक्जाम से बाहर किया जा सकता है। सीबीएसई स्कूलों के ग्रुप सहोदय के मुताबिक निर्देश मिले हैं। स्टूडेंट और प्रचार्य को सूचना दी जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *