प्याज की कीमतों में एक रुपए तक तेजी,देखें आज आलू, प्याज, लहसुन के रेट

Saroj kanwar
1 Min Read

प्याज की आवक कम रही। इसके चलते प्याज के भाव में 50 पैसे से लेकर एक रुपए तक की तेजी देखने को मिली। उधर, बांग्लादेश में 103 गाड़ी प्याज एक्सपोर्ट हो चुका है। स्थानीय बाजार में प्याज का औसत भाव 11 से 14 रुपए तक और सुपर प्याज 15 से 16 रुपए तक रहा।

एक 4 कट्टे का लॉट 1850 रुपए प्रति क्विंटल रुपए में बिका है। दाम मजबूत बने हुए हैं और इनमें किसी तरह की गिरावट नहीं आई है। वहीं, आलू में ग्राहकी कमजोर होने की वजह से आगे नरमी की उम्मीद है। प्याज की आवक 50 हजार, लहसुन 6 हजार, आलू 8 हजार कट्टे रही। आलू चिप्स 1250 से 1300 ज्योति (कोल्ड) 1300 से 1350 आगरा 1000 से 1100 ज्योति मीडियम 700 से 800 गुल्ला 600 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1400 से 1500 प्याज लोकल 1200 से 1300 एवरेज 900 से 1000 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 500 से 600 लहसुन सुपर बोल्ड 6000 से 8000 मीडियम 4000 से 5000 बारिक 2500 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *