CRPF: अभी कुछ समय पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अपने 3.5 लाख से अधिक जवानों और अधिकारियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है।सीआरपीएफ ने चेतावनी दिया है कि गूगल प्ले स्टोर और सोशल मीडिया पर उपलब्ध संभव एप्लीकेशन राइटर नाम का एक ऐप जो पूरी तरह से अनधिकृत है और इसका उपयोग ऑपरेशनल सिक्योरिटी के लिए बेहद ही गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
सीआरपीएफ ने अपने एप्लीकेशन में कहा है कि यह एक फर्जी ऐप है जो प्रमाणिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की नकल करने के लिए बनाया गया है। इस ऐप का विज्ञापन व्हाट्सएप यूट्यूब और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी किया जा रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ में सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसियों से ऑनलाइन प्ले स्टोर से इस ऐप को हटाने के लिए कहा है क्योंकि उनके द्वारा इसे विकसित नहीं किया गया है। सीआरपीएफ के मूल अप का नाम संभव है और इसका इस्तेमाल जवानों और सीआरपीएफ के अन्य कर्मचारियों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए किया गया है। इसमें जवानों के वेतन वित्त छुट्टियां और प्रमोशन ट्रांसफर को लेकर जानकारी रहती है।
हालांकि इसी के नाम पर एक नकली अप बना लिया गया है जो जवानों की संवेदनशील जानकारियां चुरा रहा है। इस ऐप को गलती से भी डाउनलोड नहीं करें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए खतरा पैदा कर सकता है। यह जवानों की सभी संवेदनशील जानकारियां चुरा लेता है। इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है इसके साथ ही जवानों को भी इस ऐप के द्वारा खतरा हो सकता है।
परामर्श में कहा गया है, “अनधिकृत ऐप के साथ ऐसी जानकारी साझा करने से गंभीर परिचालन सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है। इस (फर्जी) ऐप को डाउनलोड, इंस्टॉल या इस्तेमाल न करें।” सीआरपीएफ ने अपनी सभी इकाइयों और यूनिट कमांडरों को इस परामर्श का “सख्ती से अनुपालन” सुनिश्चित करने, तथा अन्य संचार माध्यमों के अलावा, सुबह और शाम के समय ड्यूटी पर मौजूद प्रत्येक जवान और कर्मियों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा है।