Rajasthan: राजस्थान में फिर गिरी स्कूल की छत, बाल बाल बची 25 छात्राएं, स्कूल में मचा हड़कंप 

Saroj kanwar
2 Min Read

Rajasthan: राजस्थान के टोंक के उनियारा उपखंड क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे की छत मंगलवार की सुबह गिर गई। कंकड़ क्षेत्र से लगभग 3 फीट की दूरी पर बरामदे में छात्राएं टेस्ट दे रही थी। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई लेकिन स्कूल का छत गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया।

 सूचना मिलते ही उनियारा उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर बालिका विद्यालय पहुंचे और बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने का आदेश दिया।

 ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम के देर रात तेज बारिश हुई थी और मौसम में नमी बनी हुई थी ऐसे में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का कोड के 4 साल से बंद पड़े कमरे की छत धमाके के साथ गिर गई हालांकि इस दौरान किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है।

 आपको बता दे इसी स्कूल में 17 कमरे हैं जिनमें से 15 कमरे जर्जर अवस्था में है। सोने पर इन कमरों की छत टपकती रहती है। स्कूल की प्रिंसिपल रतन कंवर ने बताया कि स्कूल भवन की पूरी स्थिति से उच्च अधिकारियों को मैं अवगत करा दिया है। हालांकि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं आई है यही बात राहत की है।

सीबीईओ ने लिया जायजा

हादसे के बाद स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों की अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं और स्कूल स्टाफ डर कर दूर भाग गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के दौरान बंद पड़े कमरे से करीब 3 फीट दूरी पर 25 छात्राएं टेस्ट दे रही थी। वे बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद टोंक से सीबीईओ सुनीता करनानी मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद उनियारा एसडीएम शत्रुघ्न गुर्जर, उनियारा सीबीईओ पहुंचे। स्कूल में करीब 125 छात्राओं का नामांकन है।

 बच्चियों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि जर्जर स्कूल में एक बार फिर से खतरा हो सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *