School Closed यूपी के बरेली शहर में उर्स ए आला हजरत में उमड़ने वाली जायरीनों की भीड़ को देखते हुए कई स्कूलो को बंद करने का ऐलान कर दिया गया है स्कूलों की छात्र-छात्रा को किसी प्रकार की सुविधा न हो उसको ध्यान में रखकर अवकाश किया है
क्यों किया गया है स्कूलों को बंद ?
19 व 20 अगस्त को जीआरएम स्कूल की नैनीताल व डोहरा रोड दोनो शाखाये बन्द रहेगी इसी प्रकार पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल थ्री डॉट्स स्कूल बीबीएल स्कूल की दोनों शाखायें बेदी इंटरनेशनल स्कूल माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्रेड हार्ट स्कूल अल्मा मातरे वुडरो स्कूल जेबीएस ऑल ब्रांच होंडा पब्लिक स्कूल साबरी पब्लिक स्कूल में 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
क्यों रखें जाएंगे स्कूल बंद
यूपी के बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमान के रूहानी पेशवा आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 107वें उर्स-ए-रजवी का सोमवार देर शाम परचम कुशाई की रस्म से आगाज हो गया उर्स स्थल इस्लामिया ग्राउंड के गेट पर दरगाह प्रमुख मौलाना सुबहनी मियां ने उलमा अकीदतमंदों की मौजूदगी में रजवी परचम लहराया उर्स ए-आला हजरत में शहर में देखते हुए कई विद्यालय में 19 व 20 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है स्कूलों में छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसको ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया है।
ट्रेनों के संचालक को विशेष इंतजाम
आला हजरत उर्स के चलते उत्तर प्रदेश रेलवे ने 20 अगस्त तक ट्रेनों के संचालन का विशेष इंतजाम रखा है जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है कुछ का अस्थाई ठहराव किया है इससे जायरीन को ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके 20 अगस्त को एक उर्स-स्पेशल ट्रेन बरेली से सहारनपुर (64176) तक चलेगी बरेली होकर जानें वाली पैसेंजर को 20 अगस्त के लिए बरेली से सीतापुर सिटी पर चलाया जाएगा
जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई गई
आला हजरत उर्स में शामिल होने के लिए जायरीनों की भीड़ बरेली पहुंचने लगी है सोमवार की सुबह अजमेर शरीफ गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) में बड़ी संख्या में जायरीन आए इसके बाद तो अप डाउन की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में काफी भीड़ थी भीड़ को देखते हुए बरेली जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ाई गई तीन दिन तक उर्स है इसलिए कमर्शियल विभाग की ओर से अतिरिक्त टिकट खोले गए हैं पूछताछ केंद्र पर भी पांच सुरक्षा कर्मियो की ड्यूटी लगाई गई है।
बच्चों अभिभावकों को राहत
इस फैसले से अभिभावकों को भी राहत मिलेगी क्योंकि भीड़-भाड़ वाले माहौल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अक्सर चिंता बनी रहती है। छुट्टी घोषित होने से छात्रों को असुविधा से बचाया जा सकेगा और यातायात व्यवस्था पर भी दबाव कम होगा। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सकेगा।