UP Rojgar News उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 26 अगस्त से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 50000 युवाओ को मौका मिलेगा श्रम मंत्री अनिल राजभर ने इसी क्रम में रोजगार रथ को रवाना किया है इस महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात जापान जैसे देशों से अंतरराष्ट्रीय मौके मिलने वाले हैं इसके तुरंत बाद मौके पर ही ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे साथ ही साथ मुख्यमंत्री युवा स्टॉल पर स्वरोजगार योजनाओ की जानकारी भी दी जाएगी।
50000 युवाओ को मिलेगा मौका
उत्तर प्रदेश के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में 26 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जाना है इसके अंतर्गत 50000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे जिसमें देश-विदेश की कंपनियां भाग ले रही हैं इसके प्रचार के लिए सोमवार को श्रम मंत्री अनिल राजभर ने रोजगार रथ को रवाना किया है यह रोजगार रथ अलग-अलग जिलों में जाकर युवाओं की रोजगार महाकुंभ की जानकारी देगा
15000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय अवसर
रथ को रवाना करने के बाद मंत्री ने बताया कि सरकार की इच्छा है कि हर युवा को रोजगार उपलब्ध कराया जाए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जाना है इसमें एक लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण होने की उम्मीद है रोजगार महाकुंभ में 1500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मौके मिलने वाले हैं जिसमें विदेश में जाकर प्लेसमेंट मिल सकेगा वहीं 15000 से अधिक विभाग को अपने देश में ही रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
यूपी के प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉक्टर एमके सुंदरम ने बताया है कि रोजगार महाकुंभ में वैश्विक नियुक्ति उद्योग जगत की कंपनी और नौकरी चाहने वाले एक मंच पर आ जाएंगे 10000 से अधिक युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाएंगे इसमें 2000 से अधिक विदेशी प्लेसमेंट भी शामिल होंगे इसके साथ-साथ युवाओं को डिजिटल स्किल्स और AI के आधार पर भी मौका दिया जाएगा
आप भी हो सकते हैं रोजगार महाकुंभ में शामिल
उत्तर प्रदेश के लाखों विभाग के रोजगार महाकुंभ में शामिल होने का अच्छा मौका है 26 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच लखनऊ में होने वाले इस रोजगार महाकुंभ में आप भी शामिल हो सकते हैं अपने देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अवसर भी मिलेंगे उम्मीदवार रोजगार महाकुंभ में शामिल होने के लिए पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और रोजगार महा कुंभ में शामिल होने का अवसर पा सकते हैं रोजगार महाकुंभ के माध्यम से कैरियर बनाने का यह अच्छा अवसर फिर कभी नहीं मिलेगा।