Rajasthan Weather: राजस्थान में नया सिस्टम एक्टिव, इन 26 जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट जारी 

Saroj kanwar
2 Min Read

Rajasthan weather: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बीते दिनों उदयपुर कोटा और जोधपुर संभाग में अच्छी वर्षा देखने को मिली है वहीं नैनवा क्षेत्र में 2.5 इंच सर्वाधिक बारिश हुई है। जयपुर भरतपुर बीकानेर जैसे इलाकों में भी बारिश हुई लेकिन यहां उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र अब मजबूत हो गया है जिसकी वजह से एक नया सिस्टम राज्य में एक्टिव हो गया है। राजस्थान के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश होने वाली है।

 राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है वहीं कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लगातार होने वाली बारिश के कारण कई जगहों पर परेशानियां बढ़ती जा रही है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के भीतर आज के दिन भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, पाली, जालोर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर, अलवर और दौसा जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।


20 अगस्त को इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’
प्रदेश के सवाई माधोपुर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जालोर और बाड़मेर जिलों बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे का मौसम अपडेट
बीते 24 घंटों में कोटा के सुल्तानपुर में 47 मिमी, दीगोद में 32 मिमी, बूंदी के नैनवां में 65 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18 मिमी, टोंक के दूनी में 54 मिमी, प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 23 मिमी और उदयपुर के सलूंबर में 29 मिमी बारिश हुई। इसके अतिरिक्त जैसलमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा और झालावाड़ जैसे जिलों में भी 20 से 25 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *