Post Office PPF Scheme:40 हजार रूपये जमा करने पर मिलेगा ₹10,84,856 का फंड, इतने साल में

Saroj kanwar
3 Min Read

Post Office PPF Scheme: पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) छोटी छोटी बचत को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है. PPF अकाउंट एक सुरक्षित और गारंटीड योजना है जो टैक्स लाभ और आकर्षक ब्याज के साथ साथ पूंजी बनाने का एक सुरक्षित तरीका प्रदान करता है. PPF अकाउंट खोलने हमे स्थिर फाइनेंशियल भविष्य बनाने में मदद मिलती है.

पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम

पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक सुरक्षित और सरकारी गारंटी वाली बचत योजना है। इसमें आपको निवेश करने पर न केवल आपको स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न मिलता है, बल्कि टैक्स-फ्री लाभ भी प्राप्त होता है। सरकार हर तिमाही इस पर ब्याज दरो को तय करती है। फिलहाल (2025 में) ब्याज दर 7.1% प्रति वर्ष है। ब्याज कंपाउंड होकर जोड़ा जाता है, जिससे लंबे समय में बड़ी रकम तैयार की जाती है।

निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप हर साल ₹40,000 PPF में जमा कराते हैं और 15 साल तक यह निवेश करते रहते हैं, तो कुल निवेश ₹6,00,000 होगा। इस पर 7.1% ब्याज दर  से आपको ₹3,84,856 का ब्याज मिलता है। यानी मैच्योरिटी के समय आपके खाते में कुल ₹10,84,856 की रकम जमा होगी।

इस स्कीम के फायदे

  • जमा राशि और ब्याज दोनों पर टैक्स छूट का लाभ
  • सरकारी गारंटी होने के कारण पैसा पूरी तरह सुरक्षित
  • मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं
  • न्यूनतम निवेश ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना
  • 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ा सकते हैं

लंबे समय में निवेश का फायदा

अगर आप हर साल निवेश राशि को बढ़ाते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर और अधिक रिटर्न मिलेगा। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए सही है जो लंबे समय के लिए सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न चाहते हैं।

अगर आप सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम एक बेहतरीन विकल्प है। केवल ₹40,000 सालाना जमा करके आप 15 साल में करीब ₹10.85 लाख का फंड बना सकते हैं। यह स्कीम आपकी फ्यूचर फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *