Public Holiday: यह महीना त्योहारों से भरा हुआ है जिसके चलते शुरुआत में ही छुट्टियां आना चालू हो गई थी कई विशेष अवसरों पर इस महीने छुट्टी की जा चुकी है और अभी भी छुट्टियां बाकी है जिसका इंतजार लोगों को है बता दे अगस्त के अंतिम सप्ताह में कई छुट्टियां पडने वाली है जिस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा और सभी स्कूल कॉलेज सहित बैंक और अन्य सभी संस्थान भी बंद रहेंगे यह आने वाली छुट्टियां काफी महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि छुट्टियां ना केवल आराम देती है बल्कि लोगों को उनके परिवार के साथ वक्त गुजारने का अवसर प्रदान करती है साथ ही इन छुट्टियों में कहीं भी यात्रा की जा सकती है तो आईए जानते हैं अब कितनी छुट्टियां बाकी है और अगस्त के अंतिम सप्ताह में कितनी छुट्टियां और पडने वाली है।
हर किसी को मिलेगी छुट्टियां, रहेगा सार्वजनिक अवकाश
आइये जानते है किस-किस दिन की छुट्टी रहने वाली है सर्वप्रथम 17 अगस्त को रविवार है जिस पर साप्ताहिक अवकाश रहेगा दूसरी छुट्टी 24 अगस्त को होगी और तीसरी छुट्टी 31 अगस्त को रहने वाली है जिस दिन सभी स्कूल कॉलेज संस्थान और सरकारी विभाग बंद रहेंगे उनके साथ ही सभी बैंकों की सेवाएं भी बंद रहेगी परंतु ऑनलाइन सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जाएगी।
बैंक कर्मचारियों को भी छुट्टियां
दैनिक काम करने वाले लोगों के लिए यह महीना छुट्टी के हिसाब से एक बड़ा महीना होने वाला है इसी क्रम में 23 अगस्त दिन शनिवार को पूरे भारत में बैंक की छुट्टी रहेगी इसके हिसाब से बैंक कर्मचारियों को रविवार के अलावा एक और अवकाश मिलेगा और बैंक कर्मचारियों की दो दिन लगातार छुट्टी रहेगी
राज्य के अनुसार छुट्टियों की सूची
भारत देश मे अलग-अलग राज्यों में अलग अलग दिनांक पर छुट्टियां घोषित की गई है क्योंकि सभी अलग जगह पर अलग त्योहार मनाये जाते हैं। बता दे 19 अगस्त 27 अगस्त और 28 अगस्त त्यौहार मनाये जाने वाले हैं जिनकी अलग-अलग राज्य में छुट्टियां रहेगी
- 19 अगस्त मंगलवार को त्रिपुरा में महाराज वीर विक्रम जयंती पर छुट्टी रहेगी
- 27 अगस्त बुधवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी जो गोवा महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश तेलंगाना तमिलनाडु सहित कई राज्यों में रहेगी
- 28 अगस्त गुरुवार को उड़ीसा में नुआखाई प्रमुख त्यौहार मनाया जाता है जिस कारण छुट्टी रहेगी ।
छात्रों और शिक्षकों के पास अच्छा मौका
इन छुट्टियों से बच्चों के लिए एक अच्छा मौका मिलने वाला है जिसमें वह अपनी छुट्टियों को एक अच्छा आरामदायक समय बिताने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और पढ़ाई के जवाब में भी राहत मिलेगी सीधे परीक्षाओं की तैयारी के बीच एक ताजगी का मौका भी रहेगा और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्यौहार पर सभी स्कूल कॉलेज और सांस्कृतिक गतिविधियां बंद रहेगी।