BEd Teacher News: शिक्षक बनने के लिए B.Ed की डिग्री होना जरूरी होता है लेकिन इस नियुक्ति में बीएड की अनिवार्य हटा दी गई है यानी अगर आपने बीएड नहीं भी किया है तो भी आप शिक्षक बन सकेंगे इस नए नियम को लेकर कई अभ्यर्थी विवाद भी कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर विषय के लिए एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती में बीटेक ( IT) डिग्री धारकों को पात्रता से बाहर कर दिया गया है इसके बाद यह मामला विवादों में आ गया है इस फैसले के खिलाफ अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका को भी दाखिल कर दिया है
अभ्यर्थियों ने दायर की याचिका
बीटेक इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी वाली डिग्री कंप्यूटर विषय से संबंधित है फिर भी उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा गया है अभ्यर्थी ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें एलटी ग्रेड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए और UP अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 के लिए मान्य कर दिया जाए
क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने 7 साल बाद एलटी ग्रेड के 7385 पदों के लिए विज्ञापन पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है जिसमें कंप्यूटर शिक्षक के 1056 पद हैं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर विषय के लिए B.Ed को अनिवार्यता हटा दी है जो अभ्यर्थी के लिए राहत की बात है लेकिन नई नियमावली में B. Tech IT अभ्यर्थियों को पत्रता सूची से बाहर निकाल दिया है।
पिछली बार में क्या हुआ था?
जब 2018 में पहली बार सरकार ने कंप्यूटर विषय को एलटी ग्रेड में रखा गया था तब B.Ed की अनिवार्यता के चलते 1673 में से 1637 पद खाली रह गए थे केवल 36 कंप्यूटर शिक्षकों का चयन हो पाया था अब इस बार नियम को बदलकर B. ED की बाध्यता को हटाया गया है ताकि तकनीकी पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थी शामिल हो सके।
अभ्यर्थियों ने की मांग
B.Ed (आईटी) डिग्री को भी पात्रता में शामिल किया जाए इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाए विज्ञापन और नियम में बदलाव कर B. Tech ग्रेजुएशन को अवसर मिले भर्ती प्रक्रिया को लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अभ्यर्थी में भारी नाराजगी है उनका कहना है कि अगर कंप्यूटर विषय तकनीकी है तो आईटी ग्रेजुएशन को बाहर रखना न्यायसंगत नहीं होगा अब इस मामले पर हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार है जो आगे की भर्ती प्रक्रिया की दिशा को भी तय करेगा