यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, हरियाणा के जींद जिले को मिली पांच एसी बसें, देखें रूट सहित किराया

Saroj kanwar
2 Min Read

जींद जिले के लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि जींद डिपो को पांच नई ऐसी बस मिली है, इन बसों को जींद से चंडीगढ़ और गुरुग्राम रोड पर दौड़ाया जाएगा।

चलाई जाने वाली इन बसों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है । शनिवार को डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मिडा ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 में से 3 बस चंडीगढ़ और दो बस गुरुग्राम के लिए चलाई गई है। पहले दिन हर बस में 20 से 25 यात्रियों ने सफर किया।

जींद बस डिपो में लगभग 170 से 180 साधारण बसे हैं ,इनमें एक भी ऐसी बस नहीं थी यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर ऐसी बसों की मांग को देखते हुए इन बसों को चलाया गया है।

जींद से चंडीगढ़ ,गुरुग्राम, दिल्ली के अलावा हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, अमृतसर, बालाजी सालासर ,पावटा साहिब, लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बस ही चलाई जा रही है. इन रुट पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में ऐसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी।

जींद डिपो प्रबंधन ने बताया कि ऐसी बसों की डिमांड मुख्यालय में भेजी हुई थी ,प्रदेश के लगभग सभी डिपो में एसी बसें आ चुकी है लेकिन जींद डिपो को अभी तक इन बसों की सुविधा नहीं मिल पाई थी। 15 अगस्त को डिपो के बेड़े में पांच ऐसी बस मुख्यालय द्वारा भेजी गई है। शनिवार को 5 बस डिप्टी स्पीकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दी गई है । एसी बस चलने से यात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी इस समय रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन, स्टेनो  डीडी शर्मा, डीआई जसमेर, अनुपलाठर ,संदीप रंगा, राजेश चोपड़ा मौजूद रहे।

जींद से गुरुग्राम एसी बस किराया 

जींद से गुरुग्राम साधारण रोडवेज बस में किराया 160रु प तो वही सी बस में 250 रुपए किराया देना होगा।


जींद से चंडीगढ़ साधारण और एसी बस किराया

जींद से चंडीगढ़ का साधारण बस का किराया 245 रुपए और एसी बस का एक यात्री का किराया 340 रुपए है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *