UPPSC LT Grade Teacher Latest News: एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा में लागू होगा TET?, कोर्ट में पहुंची याचिका सरकार से मांगा जबाब

Saroj kanwar
3 Min Read

UPPSC LT Grade Teacher Latest News यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है इस परीक्षा की प्रक्रिया बहुत तेज हो गई है इसी बीच एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा में नए अपडेट सामने आए हैं इस परीक्षा में टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है और यह याचिका कोर्ट में दर्ज की जा चुकी है जिसको लेकर अब इस मामले पर गंभीरता से काम चल रहा है इस मामले की अगली तारीख 21 अगस्त 2025 रखी गई है जिस पर यह बड़ा फैसला लिया जा सकता है कि एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा के लिए टेट और सीटेट अनिवार्य होना चाहिए या नहीं, चलिए जानते हैं किसने और क्यों यह याचिका दर्ज की हो और क्या है पूरा मामला।

क्या कहा है उम्मीदवारों ने याचिका में ?

एलटी ग्रेड शिक्षक परीक्षा को लेकर हाल ही में कोर्ट में याचिका दायर की जा चुकी है जिसमें अधिवक्ता तान्या पांडे के द्वारा दलिल दी गई है कि राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा अनिवार्य योग्यता के रूप में एक अधिसूचना दी गई है इसके अनुसार कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ने के लिए शिक्षक के रूप में शिक्षकों का नियुक्त होना आवश्यक है साथ ही अभ्यर्थियों का कहना है कि यह यूपीएससी द्वारा टीजीटी पद के लिए जारी हुई सूचना में जरूरी योग्यता का कहीं तक उल्लेख नहीं दिया गया है इसके चलते यह विज्ञापन कानूनी रूप से उल्लंघन कर रहा है और बिल्कुल ठीक नहीं है।

परीक्षा संस्था का क्या कहना है ?

कोर्ट में एनसीटीई की तरफ से पेश अधिवक्ता वैभव त्रिपाठी ने भी अपना पक्ष सामने रखा है और उनका कहना है कि टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र के बिना शिक्षक के तौर पर चयन नहीं होगा क्योंकि यह एक बेहद जरूरी योग्यता है और वही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से अधिवक्ता पीके रघुवंशी ने कहा है कि आयोग सिर्फ एक परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है जबकि कई अन्य परीक्षाओं के लिए योग्यता निर्धारित करने का अधिकार संस्था के अलावा राज्य सरकार के पास भी होता है और यह सरकार की तरफ से अतिरिक्त मुख्य स्थाई व्यवस्था के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कोर्ट में इस विषय पर समय मांगा है और पूरे एक सप्ताह का समय मांगा है ताकि इस मामले से जुड़े सभी विभागों को सूचित किया जाए और सबका पक्ष सुनकर इस केस पर अगली सुनवाई की जा सके जिसकी तारीख 21 अगस्त 2025 रखी गई है तब तक राज्य सरकार से यह आशा है कि वह अपना वह सबसे स्पष्टीकरण लेकर एल टी ग्रेड शिक्षक परीक्षा के लिए टेट का अनिवार्य करना और ना करना निश्चित कर सकती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *