Post Office Scheme: पोस्ट आफिस की धाकड़ स्कीम, महिला-पुरुष बूढ़े जवान सभी कमा सकते हैं₹ ₹6000 हर महीने

Saroj kanwar
4 Min Read

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आप अच्छा फंड कमा सकते हैं बस इसके लिए आपको यह जानकारी होना चाहिए कि किस स्कीम में पैसे लगाकर हम ज्यादा फायदा ले सकते हैं आईए जानते हैं कि ऐसी कौन सी स्कीम है जिसमें हर महीने हम ₹6000 कमा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (PIMIS) एक ऐसी अच्छी योजना है जिसमें आप घर बैठे हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं चाहे आप महिला है पुरुष है जवान है या बुजुर्ग है यह स्कीम आपके लिए बहुत ही कामयाब है।

क्या है प्रक्रिया ?

इसमें आपको बस एक बार पैसा लगाना होगा और फिर 5 साल तक हर महीने बराबर ब्याज मिलता रहेगा इस स्कीम की सबसे बढ़िया बात यह है कि आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा क्योंकि  यह सरकार  की योजना है इसे शुरू करने के लिए आपको अपनी नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर जाना होगा और जरूरी कागज जैसे आधार कार्ड और सेविंग अकाउंट की जानकारी साथ ले जानी होगी।

कैसे खुलवा सकते हैं अकाउंट ?

इसका बाजार के उतार-चढ़ाव पर कोई असर नहीं पड़ता अगर आप अपनी और अपने परिवार के साथ मिलकर जॉइंट  अकाउंट खुलवाते हैं तो आप हर साल लाखों रुपए तक बचा सकते हैं सर्वप्रथम आप निवेश से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इस स्कीम में आप सिंगल और जॉइंट दोनों तरीके के अकाउंट खोल सकते हैं सिंगल अकाउंट में आप अधिकतम 9 लाख तक जमा कर सकते हैं जबकि परिवार के साथ जॉइंट अकाउंट में आप 15 लाख तक का निवेश कर सकते हैं 1 अक्टूबर 2023 से स्कीम पर 7.4% सालाना ब्याज लागू है।

कितनी होगी कमाई ?

आप अगर 10 लाख रुपए जॉइंट अकाउंट में जमा करते हैं तो आपको हर महीने 6167 रुपए यानी सालाना 74004 रुपए की कमाई होगी ये पैसा आपको पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में हर महीने मिलता रहेगा अकाउंट खोलने के लिए आपको कम से कम ₹1000 जमा करने होंगे फिर इसके बाद आप 1000 के हिसाब से  निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम खास तौर पर रिटायरमेंट होने के बाद कर्मचारियों के लिए बहुत अच्छी है अगर आपके पास रेगुलर कोई इनकम का जरिया नहीं है तो तो आप इस स्कीम से मासिक खर्चों का इंतजाम कर सकते हैं या फिर इसे अपने बच्चों के नाम पर भी चालू कर सकते हैं।

अकाउंट के लिए उम्र सीमा क्या है?

10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उनके माता-पिता एवं अभिभावक के नाम पर अकाउंट खुलवा सकते हैं और 10 साल बाद बच्चा खुद अकाउंट चला सकता है इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की होती है लेकिन आप जब चाहे तो उसे 5 साल के बाद दोबारा बढवा सकते हैं।

पैसा निकालने के नियम

अगर आपको बीच में पैसा निकालने की आवश्यकता होती है तो उसके लिए भी कुछ नियम है अकाउंट खोलने की 1 साल बाद आप पैसे को निकाल सकते हैं जिसमें आपकी 2% की कटौती होगी अगर 3 साल बाद मेच्योरिटी से पहले निकलते हैं तो आपकी 1% कटेगा यह स्कीम उन लोगों के लिए शानदार है जो बिना जोखिम के निश्चित कमाई चाहते हैं और अपने परिवार के साथ मिलकर जॉइंट अकाउंट खोलते हैं जहां ज्यादा निवेश और ज्यादा कमाई का मौका रहता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *