अब आसानी से नहीं मिलेगा पर्सनल लोन, नियमों को और सख्त बनाने की तैयारी में हैं RBI, जानें क्या होगा बदलाव 

Saroj kanwar
2 Min Read

Personal loan:  आप अगर पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( Reserve Bank of India )  के द्वारा पर्सनल लोन के नियमों को और ज्यादा सख्त बनाया जाएगा। बिना गिरवी वाले कर्ज में डिफॉल्ट का खतरा बढ़ रहा है,इस वजह से आरबीआई काफी चिंतित है। 2023 में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इन कर्ज पर रिस्क वेट 100% से बढ़कर 125% कर दिया था लेकिन अब नियमों को और ज्यादा कड़ा बनाया जाएगा।

क्रेडिट स्कोर के आधार पर मिलेगा लोन


रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बैंकों को कर्ज देने का नियम ज्यादा सख्त बनाने का निर्देश दिया है। कर्ज लेने वालों की क्रेडिट स्कोर के आधार पर ऋण की अधिकतम सीमा तय की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति पहले से होम लोन या ऑटो लोन लिया है तो उसे बैंकों से अब मुश्किल से ही पर्सनल लोन मिलेगा।


रिटेल लोन के तेजी से बढ़ने से आरबीआई है चिंतित 


बैंकों से बातचीत के आधार पर पता चला है कि आरबीआई को रिटेल लोन के तेजी से बढ़ने और इसमें छिपे जोखिमों के वजह से परेशानी हो रही है।

क्या होगा आरबीआई का नया कदम?

 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जल्द ही अपना नया दिशा निर्देश जारी कर सकता है। RBI ने बैंकों से कहा है कि वह लोन देते समय अधिक सतर्कता बरतें और केवल योग्य उधारकर्ताओ  को ही कर्ज दें। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह कदम आम लोगों को जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से रोकने के लिए और बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया है।


 आरबीआई ने क्लियर कर दिया है कि अब आसानी से लोन नहीं मिलेगा। अगर आपको लोन लेना है तो आपको बैंक के नियमों का पालन करना होगा। अगर आपके ऊपर कोई अन्य लोन चल रहा है तो आपको लोन नहीं मिल पाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *