पैसे नहीं होने के बाद भी कैसे लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हैं प्रेमानंद महाराज? महाराज जी ने खुद बताई इसकी सच्चाई, जानें 

Saroj kanwar
2 Min Read

 Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर महाराज जी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंडिया ही नहीं विदेशों से भी भक्त महाराज जी से मिलने आते हैं।

 भारत के बड़े-बड़े नेता, अभिनेता, क्रिकेटर महाराज जी के आशीर्वाद के लिए वृंदावन पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर प्रेमानंद महाराज का वीडियो ट्रेड करता है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्ति महाराज जी के दर्शन का इंतजार करते हैं।

महाराज जी के पास नहीं है कोई बैंक अकाउंट

 प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि उनके पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है और ना ही वह किसी संपत्ति के मालिक हैं। वह बेहद सादगी पूर्ण जीवन जीते हैं और भगवान की भक्ति करते हैं।

 प्रेमानंद महाराज अक्सर सड़कों पर लैंड रोवर डिफेंडर, टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी करोड़ की गाड़ियों में सफर करते दिखते हैं। अब आपके दिमाग में ऐसे सवाल आते होंगे कि महाराज जी के पास जब संपत्ति नहीं है फिर वह कैसे करोड़ की गाड़ियों में सफर करते हैं? तो आईए जानते हैं इसकी सच्चाई…

भक्त महाराज जी को देते हैं करोड़ों की गाड़ियां

 आपको बता दे प्रेमानंद महाराज जिन लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हैं वह उनके भक्तों का होता है। भक्तों की अलग-अलग गाड़ियां महाराज जी को उनकी आवाज से वृंदावन के वराह घाट पर स्थित श्री हित राधा के लिए कुंज आश्रम तक ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विराट अनुष्का भी है प्रेमानंद महाराज के शिष्य 

 विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी प्रेमानंद महाराज के शिष्य हैं। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी महाराज जी से मिलने आश्रम आ चुके हैं। प्रेमानंद महाराज राधा रानी के बहुत बड़े भक्त हैं। वह अपने भक्तों को भक्ति मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *