परिवार के साथ करें मेघालय का सैर, IRCTC लाया है बेहद सस्ता टूर पैकेज, इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका 

Saroj kanwar
2 Min Read

 Meghalaya Tour Package: मेघालय को बादलों का निवास कहा जाता है और यह अपने अद्भुत खूबसूरती और प्रकृति के द्वारा दी गई सुंदर नजर के लिए प्रसिद्ध है। यहां के असम के झरने हरे-भरे दृश्य और अनूठी गुफाएं लोगों को बेहद पसंद आती है। आप भी अगर मेघालय घूमना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है।

 आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें आप बेहद कम खर्चे में कई जगह की यात्रा कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

 आप अगर अपने पूरे परिवार के साथ कहीं लंबे टूर पर जाना चाहते हैं तो यह टूर पैकेज आपके लिए बिल्कुल सही है। इस टूर पैकेज में आपको मेघालय के खूबसूरत वादियों में घूमने का मौका मिलेगा इसके साथ ही साथ यहां का खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगा ।

Irctc के इस मेघालय टूर पैकेज में आपको खाने-पीने समेत रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. इस पैकेज के लिए आपको 25730 रुपये का भुगतान करना होगा. यह ट्रिप 6 रात और 7 दिन का रहने वाला है. 

इस टूर पैकेज में आपको चेरापूंजी, डाउकी, मावल्यानोंग, शिलांग की कई सुंदर और बेहतरीन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. 

 IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानने के लिए  https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EGH05 पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *