Petrol Pump licence: इस तरीके से मिलता है पेट्रोल पंप का लाइसेंस, इस प्रोसेस को करें फोलो 

Saroj kanwar
2 Min Read

Petrol Pump licence : पेट्रोल और डीजल हर गाड़ी में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए सोच रहे है तो आप अपनी जमीन पर पेट्रोल पंप लगा सकते है.

इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में  20 लाख और उससे अधिक की राशि इन्वेस्ट करने होंगे. पेट्रोल पंप को शुरू करने के लिए आपको लाइसेंस की जरूरत होती है. एक पेट्रोल पंप को शुरू करने के लिए आपको 20-50 लाख रुपए खर्च करने होंगे.

इसके लिए आपको लाइसेंस और आपको पूरा स्ट्रक्चर खड़ा करना होगा. अगर आप शहरी इलाके में पेट्रोल पंप लगाते है तो आपके पास 800 से 1200 वर्ग मीटर की जगह या जमीन होनी चाहिए. वहीं, ग्रामीण इलाकों में 1200 से 1600 वर्ग मीटर जमीन चाहिए.

जमीन मुख्य मार्ग पर हो या अच्छी यातायात वाली जगह पर होना चाहिए. आवेदन फार्म में कक्षा दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन करना होगा.

इसके लिए आपको ओएमसी(OMC) की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा. लाइसेंस के आवेदन का सामान्य वर्ग के लिए ₹8000 शुल्क लगता है ST/SC के लिए ₹2000 जमा करने पड़ते हैं, जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन होता है.

रजिस्ट्रेशन  होने के बाद आप इंडियन ऑयल भारतीय पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, रिलायंस पेट्रोलियम से डीलरशिप ले सकते है. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *