Business Idea: कम लागत में आज ही शुरू करें इस फूल की खेती, त्यौहारों पर होती है बहुत डिमांड

Saroj kanwar
2 Min Read

Marigold farming Business Idea : अगर आप भी खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर आपके लिए बेस्ट है. आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे है जिसे आप कम लागत में शुरू करके तगड़ी कमाई कर सकते है.

हम बात कर रहे है गेंदे के फूल की खेती. बाजार में गेंदे के फूलों की बहुत डिमांड होती है. आप खेतों में रंगीन गेंदे के फूलों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते है. गेंदे के फूल की कई वैरायटी आती है.

आप किसी भी वैरायटी के साथ खेती शुरू कर सकते है. अगर आप जाफरी वैरायटी के गेंदे के फूल की खेती करते है तो इससे आपको डबल मुनाफा होगा. ये फसल बारिश में भी खराब नहीं होती. ये फसल 4 से 5 महीने की होती है.

अगर आप इस महीने में खेती शुरू करते है तो दीवाली के आस-पास इसमें फूल खिलने शुरू हो जाते है. इस फसल के लिए 5 से 6 बार जुताई करनी पड़ती है. बता दें कि पांच बीघे में गेंदे की खेती में 80 हजार रुपये की लागत आती है.

फूलों को आप अपने आस-पास की मंडियों और दुकानों पर बेच सकते है. हर रोज गेंदे के फूल का इस्तेमाल होता है. मंदिर, पूजा-पाठ, शादी, फक्ंशन आदि में गेंदे के फूलों को लगाया जाता है. गेंदे के फूलों के दामों में भी बढ़ोत्तरी होती रहती है. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *